ब्लॉगर में अपना Custom Domain कैसे सेटअप करें
Blogger.com में फ्री ब्लॉग तो चलता ही हैं, मगर आप चाहे तो अपना खुद का डोमेन नेम रजिस्टर करके ब्लॉगर पर सेट कर सकते हैं. जिससे कि आपको अपने डोमेन के लिए अलग से होस्टिंग खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
आज इस आर्टिकल में मैं आप लोगों को ब्लॉगर पर कस्टम डोमेन कैसे सेटअप किया जाता है इसके बारे में Step by Step बताऊंगा. इस आर्टिकल में मैं बताऊंगा कि मेरा डोमेन Godaddy पर रजिस्टर्ड है, और उस डोमिन को मैं किस तरह से ब्लॉगर में कस्टम डोमेन के रूप में चला सकता हूं.
आज इस आर्टिकल में मैं आप लोगों को ब्लॉगर पर कस्टम डोमेन कैसे सेटअप किया जाता है इसके बारे में Step by Step बताऊंगा. इस आर्टिकल में मैं बताऊंगा कि मेरा डोमेन Godaddy पर रजिस्टर्ड है, और उस डोमिन को मैं किस तरह से ब्लॉगर में कस्टम डोमेन के रूप में चला सकता हूं.
ब्लॉगर में अपना ब्लॉग कैसे बनाएं
ब्लॉगर में ब्लॉग बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र के एड्रेस बार में जाकर www.blogger.com लिखना होगा, नीचे दी गई फोटो से आप समझ सकते हैं कि किस प्रकार आप ब्लॉगर की वेबसाइट को ओपन करेंगे.
उसके बाद जब ब्लॉगर का पेज ओपन हो जाएगा तो राइट साइड में Sign in बटन पर क्लिक करना होगा.
Sign in बटन पर क्लिक करने के बाद आपसे Gmail की ID पूछी जाएगी. यहां पर आप अपनी जीमेल की आईडी डालकर लॉगइन कर सकते हैं.
अगर आप पहली बार ब्लॉगर पर ब्लॉग बनाने जा रहे हैं तो आपके सामने स्क्रीन पर नीचे दी गई पिक्चर की तरह ही आएगा. नीचे दिए गए क्रिएट न्यू ब्लॉग बटन पर क्लिक करके आप अपना ब्लॉग क्रिएट कर सकते हैं.
क्रिएट न्यू ब्लॉग बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पॉपअप विंडो ओपन हो जाएगी, जिस विंडो में आपको अपने ब्लॉक का Title डालना है, ब्लॉक का Address डालना है, उसके बाद Theme को सिलेक्ट करना है और नीचे दिए गए क्रिएट बटन पर क्लिक करके अपना ब्लॉग बनाना है.
ऊपर दी गई फोटो में मैंने स्टेप बाय स्टेप बताया है कि किस तरह से आप अपने ब्लॉग को ब्लॉगर में Set up करेंगे.
यह ध्यान रखें कि जब आप 2 स्टेप में ब्लॉग का Address लिख रहे हो तो वहां पर “This blog address is a vailable” लिखा हुआ आ जाए. अगर यह लिखा हुआ नहीं आता है तो इसका यह मतलब होता है कि इस नाम से पहले ही ब्लॉग बन चुका है, तो आप अपने ब्लॉग के एड्रेस में कुछ बदलाव करके अपने ब्लॉग का एड्रेस पा सकते हैं.
ब्लॉगर में ब्लॉग बनाने का पहला चरण यहीं पर समाप्त होता है. अब हम दूसरे स्टेप की ओर चलते हैं, जहां पर मैं आपको बताऊंगा कि आपको कस्टम डोमेन Set करने के लिए ब्लॉगर में क्या सेटिंग करनी होगी.
ब्लॉगर में Custom डोमेन कैसे सेट करें
ब्लॉगर में कस्टम डोमेन को सेट-अप करने के लिए हमें कुछ सेटिंग करनी होती हैं जिससे कि ब्लॉगर को यह पता चलता है कि हम अपने इस ब्लॉग पर अपना कस्टम डोमेन चलाना चाहतें है.
ऊपर दी गई इमेज में स्टेप बाय स्टेप बताया गया है कि आप किस तरह से कस्टम डोमेन की सेटिंग कर सकते हैं. सबसे पहले आपको राइट साइड में Setting option पर क्लिक करना होगा.
- सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने फोटो में दिया गया “1st Option” वाला पेज खुल जाएगा जहाँ पर आप को 2 No. पर “Set up a third-party URL for your blog” पर क्लिक करना है.
- तब आप के सामने 2nd Option खुल जाएगा और 3 No. में आप को अपने डोमेन का नाम लिखना है जो आप ने Godaddy पर पहले से ही रजिस्टर किया हुआ है. ध्यान रहे की आप को डोमेन के साथ www. जरुर जोड़ना है.
- 4 No. पे आप Save बटन पर क्लिक करेंगे.
- अगर आप ने सब कुछ सही-सही किया तो आप के सामने “3rd Option” वाली विंडो आजाएगी, और यहाँ पर दी गई सेटिंग को आप को Godaddy में जा कर करनी है.
इस प्रकार से ब्लॉगर में Custom डोमेन की सेटिंग पूरी होती है. अब हम अपने दुसरे स्टेप की ओर चलतें है और वहां पर ब्लॉगर की कुछ सेटिंग करतें है.
Godaddy के डोमेन को ब्लॉगर में कैसे सेट करे
- सबसे पहले https://in.godaddy.com पर जा के Login करें.
- इस स्क्रीन पर आप को अपना डोमेन दिख रहा है तो ठीक है, नहीं तो My Products Option पर क्लिक कर के अपने डोमेन को ढूंढे.
- डोमेन के DNS बटन पर क्लिक करें.
- नेचे दी गई फोटो की ही तरह आप को DNS Records दिखेंगे, उसके निचे दिए गए ADD बटन पर क्लिक करें.
- Records Type में CNAME को सेलेक्ट करें.
- Host में www टाइप करें.
- Points to में ghs.google.com डालें, और save बटन पर क्लिक करें.
- Records Type में CNAME को सेलेक्ट करें.
- Host और Points to में वह सेटिंग डालें जो ब्लॉगर के कस्टम डोमेन सेटिंग में 5 No. में दूसरी लाइन में दी गई है, और save बटन पर क्लिक करें.
- अब आप के दोनों CNAME Record save हो गया है.
अगर आप चाहतें है की URL में आप के डोमेन के साथ www. लिखा हुआ आए तो आप को DNS Records में Google की यह 4 IPs डालनी होगी, जिन को A Record में डालना होता है.
नीचे दी गई फोटो में बताया गया है कि आप किस तरह से A Record ADD कर सकते हैं.
इस प्रकार से Godaddy में भी कस्टम डोमेन की सेटिंग पूरी होती है, इन सभी सेटिंग को करने के बाद आप को कम से कम 1 से 2 घंटे का इंतजार करना होगा. कुछ समय बाद जब आप अपने ब्राउज़र में अपने डोमेन का नाम डालेंगे तो आपका ब्लॉग ब्लॉगर से कनेक्ट होकर चलने लगेगा.
निष्कर्ष
इन सभी स्टेप्स को अगर मैं Short में बताऊँ तो सबसे पहले आपको -- ब्लॉगर में एक ब्लॉग क्रिएट करना है
- ब्लॉगर की सेटिंग में जाकर “Set up a third-party URL for your blog” पर क्लिक करना है.
- थर्ड पार्टी डोमेन सेटिंग में www. के साथ अपने डोमेन का नाम लिखना है,और Save बटन पर क्लिक करना है.
- इस सेटिंग के द्वारा ब्लॉगर आपको 2 CNAME रिकॉर्ड्स देगा जिनको आपको अपने डोमेन नेम में जाकर सेट अप करना है.
- अगर आपका डोमेन गोडैडी में है तो, गोडैडी में जाकर लॉगइन करें.
- डोमेन के DNS बटन पर क्लिक करें.
- ब्लॉगर द्वारा दिए गए CNAME रिकॉर्ड्स को यहां पर ADD करें.
- अगर आप चाहते हैं कि आपके डोमेन के साथ www. लिखा हुआ आए तो, आपको गूगल की 4 IP ऐड्रेस को A Records में ADD करना होगा.
- कुछ समय इंतजार करने के बाद अपने ब्राउज़र में अपने डोमेन का नाम लिखें, आपका ब्लॉग स्टार्ट हो जाएगा.
यदि आपको ब्लॉगर पर कस्टम डोमेन सेट अप करने में किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तो, आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न लिख सकते हैं, मैं आपको जल्द से जल्द उसका उत्तर बताने की कोशिश करूंगा.






